किसी और से अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गोली मारकर हत्या




Listen to this article

नवीन चौहान, एक महिला की उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पति को शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध किसी और से हैं। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  • जानकारी के अनुसार बुलंदशहर जिले के गांव शरिफपुर भैंसरोली निवासी आबिद मेहनत मजदूरी करता है।
  • करीब 8 साल पहले उसकी शादी शबाना के साथ शादी हुई थी।
  • आरोप है कि शादी के बाद से ही आबिद अपनी पत्नी शबाना पर शक करता था।
  • वह अक्सर शबाना को मारता-पीटता था। बुधवार दोपहर को आबिद और शबाना के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।
  • इसी दौरान आबिद ने तंमचा निकालकर शबाना को गोली मार दी। गोली लगने से घायल शबाना की मौके पर ही मौत हो गई।
  • पड़ोसियों ने गोली की आवाज सुनी तो वह दौड़कर शबाना के घर पहुंचे।
  • वहां शबाना को मृत हालत में देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
  • पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
  • आरोपी आबिद की तलाश में गांव के कई घरों में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।
  • पुलिस के मुताबिक अभी तक जांच में सामने आया है कि आबिद अपनी पत्नी पर शक करता था, इसी वजह से उसने अपनी पत्नी की जान ली।
  • पुलिस अधिकारी के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का कारण सामने लाया जाएगा।