शिवसेना के गौरव और सौरभ ने की करोड़ों की ठगी, पीड़ित परेशान, देखें विडियों




Listen to this article

नवीन चौहान
शिवसेना से जुड़ा होना बताकर सौरभ गुप्ता और गौरव गुप्ता क्षेत्र की जनता पर रौब गालिब किया करते थे। लोगों को मकान, दुकान, प्लाट और फ्लैट दिखाकर रकम हासिल करते थे। जब पीड़ितों को मकान, फ्लैट आदि नही मिलता था तो उनकी रकम को हड़प लेते थे। जब पीड़ित अपनी रकम लौटाने की बात करता था तो उनको धमकाते थे। ऐसे ही बहुत से लोगों से ठगी करने के बाद गौरव और सौरभ अपने को पाक साफ बताने की कोशिश करते रहे। लेकिन हद तो तब हो गई जब दोनों भाईयों ने सरेराह भपेंद्र उर्फ भुपी पांडे का मर्डर कर दिया। जिसके बाद पुलिस की नींद टूटी। आखिरकार ऐसे अपराधी तत्वों पर पुलिस ने पूर्व में ही शिकंजा क्यो नही कसा गया। यही सवाल क्षेत्र की जनता पुलिस से कर रही है।
भूपेंद्र उर्फ भुप्पी मर्डर केस के चश्मदीद गवाह ने आरोपी सौरभ गुप्ता और गौरव गुप्ता के बारे में खुलकर बयान दिए है। पीड़ित ने बताया कि दोनों आरोपियों ने दुस्साहस का परिचय दिया और पुलिस व्यवस्था को धता बताते हुए मर्डर किया। आप इस वीड़ियों को सुनकर खुद अंदाजा लगा सकते है कि दोनों भाईयों से किस कदर जनता पीड़ित है। करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमों के आरोपी भाईयों पर पुलिस की नजर क्यो नही थी।