नवीन चौहान
उत्तराखंड के रुड़की में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। रूड़की के मेयर गौरव गोयल ने अपने 12 निर्दलीय पार्षदों के साथ भाजपा में वापसी कर ली। देहरादून में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सभी निर्दलीय पार्षदों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बताया जा रहा है कि गौरव गोयल की भाजपा में वापसी के लिए प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में पार्टी के अब छह मेयर हो गए हैं। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने गौरव गोयल की भाजपा में वापसी का स्वागत किया। गौरव गोयल के समर्थकों में भी इस वापसी के बाद हर्ष दिखायी दे रहा है।
रूड़की के मेयर गौरव गोयल 12 पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल



