शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार




Listen to this article

शादी की बात करने पर युवती को दी गाली-गलौज और धमकी, पटेलनगर पुलिस ने देहराखास से दबोचा

News127, देहरादून।
शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी की बात करने पर गाली-गलौज एवं धमकी देने के आरोप में दून पुलिस ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहित छाबड़ा निवासी बालाजी अपार्टमेंट, देहराखास के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, पटेलनगर निवासी एक युवती ने कोतवाली पटेलनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि रोहित छाबड़ा ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने उसके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी।

युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 897/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2), 352 और 69 में मुकदमा दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पटेलनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने रविवार, 29 नवंबर को आरोपी रोहित छाबड़ा को देहराखास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रही है।

पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक शिखा तेग्रवाल और कांस्टेबल अनोज राणा शामिल रहे।