नवीन चौहान
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह के नेतृत्व में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को गोवा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर हरिद्वार के लोगों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
पूर्व जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह ने बताया कि वास्तव में यह पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का पल है। भगत सिंह कोश्यारी पूर्व से ही देश की सेवा में सदैव आगे रहे हैं और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री होने के साथ साथ ही कई अन्य दायित्वों पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उत्तराखंड वासियों के लिए यह गर्व की बात है कि आज उन्हें जो सम्मान मिला है उसके वह सही हक़दार हैं। उन्होंने अपने पद पर रहते हुए हमेशा सच्ची निष्ठा वह पूरी ईमानदारी से अपने पद के साथ न्याय किया है।
इस अवसर पर हरिद्वार के समाजसेवी डॉक्टर योगेश पाण्डेय, धीर वाली के वरिष्ठ नेता आनंद सिंह, प्रमोद सैनी, स्वदेश चौधरी, विपिन चौहान, आलोक कटियार, पुष्पेन्द्र पराशर, शशिकांत शर्मा, अंकुर मेहता आदि उपस्थित रहे।