नवीन चौहान
हरिद्वार में समाजवादी पार्टी से कई युवा जुड़े। अब वे पार्टी का जनाधार बढ़ाने को काम करेंगे। पार्टी में शामिल हुए युवाओं का लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, सपा जिला अध्यक्ष साजिद अंसारी ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। चंद्रशेखर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने विकास कार्य किए हैं, लेकिन झूठ के सहारे सरकार बनाने वाली पार्टी भाजपा को लोग समझ चुके है। प्रदेश में त्रिवेंद्र सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया नहीं करा पा रही है। प्रदेश से लगातार युवाओं का पलायन जारी है। सपा पूरे प्रदेश में युवाओं को सम्मिलित करने का काम करेगी। प्याज आलू के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जनता को राहत नहीं मिल पा रही है। भाजपा मात्र चुनावी जुमलो से जनता को बहलाने का काम करती है। सपा जिला अध्यक्ष साजिद अंसारी ने कहा कि सपा पार्टी में युवाओं को उचित सम्मान दिलाया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष इदुल खान ने पार्टी में सम्मिलित हुए युवाओं को बधाई दी। सदस्यता लेने वालों में अमन राजपूत, आकाश, इस्लाम खान, अलीम अंसारी, अजीज अंसारी, आले हसन, शादाब, अशोक, भोला, भूपेंद्र, तस्लीम अहमद, सलीम, जितेंद्र यादव, नईम खान, उमंग मिश्रा आदि शामिल रहे।
हरिद्वार में समाजवादी पार्टी का बढ़ा कुनबा, युवा जुड़े



