हरिद्वार के एक व्यक्ति ने खुद को गोली से उड़ाया, दर्दनाक मौत




Listen to this article

नवीन चौहान
हरिद्वार के एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि विनीत शास्त्री वाशिंकर पुत्र गोपाल शास्त्री वाशिंकर निवासी 12 शरद विहार कॉलोनी निकट अवधूत मंडल आश्रम उम्र 40 वर्ष ने आज समय लगभग 15:00 बजे अपने कमरे के अंदर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को अपने सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के द्वारा एक सुसाइड नोट मौके पर छोड़ा गया है। साथ ही साथ एक लाइसेंसी रिवाल्वर व तीन जिंदा और एक खोखा कारतूस व एक बुलेट चली हुई बरामद हुई है। मृतक अपनी मां के साथ यहां पर रहता था। पूजा पाठ का काम है। अविवाहित हैं। मृतक के दो भाई शहर से बाहर रहते हैं। घटना के समय मृतक की मां नीचे अपने घरेलू कार्य में व्यस्त थी। उसी दौरान उसने गोली चलने की आवाज सुनी। परिजन व पड़ोसी मृतक को सिटी हॉस्पिटल तक ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर लिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।