नवीन चौहान
आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए कनखल पुलिस सड़कों पर उतर गई है। कनखल थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट और जगजीतपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत अपनी अलग अलग पुलिस टीम को साथ लेकर जगजीतपुर, जमालपुर, कनखल, मिस्सरपुर आदि कालोनियों में चेकिंग अभियान चलाया।

बता दें कि सर्दी शुरू हो गई है, सर्दी के मौसम में आपराधिक वारदातें बढ़ जाती हैं। इसे देखते हुए कनखल पुलिस ने शनिवार की देर रात बाहरी इलाकों को कालोनियों में चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान कालोनी के लोगों से भी अपील की गई कि वह भी सुरक्षा को लेकर चौकन्ने रहे।

रात में कालोनियों में गश्त के निर्देश हल्का इंचार्ज को दिये गए। पुलिस टीम ने पीठ पुलिया, मांगेराम पुलिया, शांतिपुरम, संगरावाला, छतरीवाला कुंआ, रविदास बस्ती जगजीतपुर आदि में भी चेकिंग अभियान चलाया।







