संजीव शर्मा.
लखनऊ-शताब्दी एक्सप्रेस की पार्सल बोगी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की यह घटना गाजियाबाद स्टेशन की है। यहां करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह के मुताबिक सुबह सात बजे सूचना मिली कि शताब्दी एक्सप्रेस में आग लगी है। तत्काल 6 गाड़िया मौके पर भेजी गई। आग ट्रेन के सबसे पिछली बोगी जनरेटर व लगेज यान में लगी थी। इससे पहले वहां मौजूद पुलिस और रेलवे कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया था लेकिन सफलता नहीं मिली।
आग पर काबू पाने के लिए उस बोगी को अलग किया गया जिसमें आग लगी थी। बोगी को अलग कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान स्टेशन पर लोगों की भीड़ लगी रही। आग से दोनों दरवाजे खुल नहीं रहे थे। उन्हें तोड़कर आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि आग लगने की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

हरिद्वार में भी हुई थी घटना
इससे पहले 13 मार्च को दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना हुई थी। यह घटना हरिद्वार-देहरादून रेल खंड में जंगल के बीच 13 मार्च को दोपहर में हुई थी। इस हादसे में दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस (02017) के कोच सी-5 में आग लग गई थी। आग लगने की घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया था। बाद में किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया था।
- फाइनेंस कर्मचारी की धोखाधड़ी का पर्दाफाश, शोरूम में बैठकर चला रहे धंधा
- लक्सर–हरिद्वार मार्ग पर हादसा, एक व्यक्ति की मौत
- एचईसी कॉलेज में बीएससी माइक्रोबायोलॉजी तृतीय सेमेस्टर का शत-प्रतिशत परिणाम
- एसएमजेएन डिग्री कॉलेज में इको फ्रेंडली होली का आयोजन, श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने दिया आशीर्वाद
- नकली नोटों के साथ रुड़की से एक गिरफ्तार, 500 के 38 नोट बरामद



