संजीव शर्मा.
लखनऊ-शताब्दी एक्सप्रेस की पार्सल बोगी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की यह घटना गाजियाबाद स्टेशन की है। यहां करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह के मुताबिक सुबह सात बजे सूचना मिली कि शताब्दी एक्सप्रेस में आग लगी है। तत्काल 6 गाड़िया मौके पर भेजी गई। आग ट्रेन के सबसे पिछली बोगी जनरेटर व लगेज यान में लगी थी। इससे पहले वहां मौजूद पुलिस और रेलवे कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया था लेकिन सफलता नहीं मिली।
आग पर काबू पाने के लिए उस बोगी को अलग किया गया जिसमें आग लगी थी। बोगी को अलग कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान स्टेशन पर लोगों की भीड़ लगी रही। आग से दोनों दरवाजे खुल नहीं रहे थे। उन्हें तोड़कर आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि आग लगने की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

हरिद्वार में भी हुई थी घटना
इससे पहले 13 मार्च को दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना हुई थी। यह घटना हरिद्वार-देहरादून रेल खंड में जंगल के बीच 13 मार्च को दोपहर में हुई थी। इस हादसे में दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस (02017) के कोच सी-5 में आग लग गई थी। आग लगने की घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया था। बाद में किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया था।
- डीएवी में राज्य स्तरीय साइबर हाइजीन एमयूएन का शानदार समापन, 19 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई कूटनीतिक प्रतिभा
- डिजिटल सुरक्षा और नैतिक मूल्यों के संदेश के साथ डीएवी स्कूल में शुरू हुआ साइबर हाइजीन एम.यू.एन. सम्मेलन
- बूथ की मजबूती से ही चुनावी जीत का रास्ता होगा प्रशस्त : त्रिवेंद्र सिंह रावत
- डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में राज्य स्तरीय साइबर हाइजीन मॉडल यूनाइटेड नेशंस 2026-27 का भव्य आयोजन
- गुरुकुल कांगड़ी कुलसचिव मारपीट प्रकरण में तीन और आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का भी है आरोप

