नवीन चौहान.
शनिवार को दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जौलीग्रांट, देहरादून के स्वामीराम हिमालयन मेडिकल कॉलेज में भर्ती बीजेपी के बरिष्ठ नेता श्री मोहनलाल बौंठियाल से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक व शिक्षा मंत्री श्री अरविंद पांडेय भी थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री बौंठियाल का हालचाल जाना और उनके जल्द अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। श्री बौठियाल काफी समय से अस्वस्थ है और उनका इलाज जॉलीग्रांट में चल रहा है। श्री बौंठियाल ने मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी की बधाई दी।
- गगनभेदी गर्जना के साथ आसमान में उड़े लड़ाकू विमान, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत
- अमित कुमार तालियान बने बहुजन मुक्ति पार्टी के मेरठ जिलाध्यक्ष
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों को लेकर दौराला मंडल ने की बैठक
- 8.31 लाख दीपों से रोशन हुआ मेरठ, सूरजकुंड पार्क में जला ‘आशीर्वाद का दीया’
- जनता की भीड़ देख रुका सीएम धामी का काफिला, बच्चों संग खिंचवाईं सेल्फी

