गगन नामदेव
कुंभ के दूसरे शाही स्नान को कुंभ मेला प्रशासन ने चुनौती मानते हुए सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की है। पुलिस ने भीड़ प्रबंधन के दृष्टिगत एक चक्रव्यूह तैयार किया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को इस चक्रव्यू से गुजारा जायेगा। जिससे जनता को कई घंटे तक इसमें रहना पड़ सकता है। आईजी संजय गुंज्याल की देखरेख में कुंभ मेले में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। कुंभ पुलिस और जनपद पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। किसी भी अप्रिय घटना से निबटने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी की हुई है। आईजी संजय गुंज्याल पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर रहे है।
आईजी संजय गुंज्याल के पुलिस चक्रव्यूह में फंसेंगे आप, देंखे वीडियो



