नवीन चौहान.
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेजी से फैलती दिखायी दे रही है। नए मरीजों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की भी नींद उड़ा दी है। उत्तराखंड में बीते 24 घंटों के भीतर एक कोरोना मरीज की मौत हुई है जबकि 186 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 99258 पहुंच गया है। जिसमें से 94916 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में देहरादून और हरिद्वार जिले में संक्रमितों का ग्राफ बढ़ा है। पिछले 24 घंटे में देहरादून जिले में 65 कोरोना मरीज मिले। जबकि, हरिद्वार में 58 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। नैनीताल में 14, टिहरी में 18, अल्मोड़ा और पौड़ी में पांच-पांच, बागेश्वर में एक, चमोली में चार, रुद्रप्रयाग में तीन, ऊधमसिंह नगर में सात और उत्तरकाशी में छह मरीज सामने आए हैं। चंपावत और पिथौरागढ़ में एक भी मरीज सामने नहीं आया है।
हरिद्वार में नए मरीजों की संख्या बढ़ने से अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। कुंभ में कोरोना संक्रमण न फैले इसके लिए जिला प्रशासन और मेला प्रशासन लगातार कदम उठा रहा है। कोरोना जांच भी बढ़ायी जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि वह कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। स्थानीन जनता भी कोरोना गाइड लाइन का पालन ठीक से नहीं कर रही है। ऐसे में कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं।
- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी







