नवीन चौहान.
पुलिस ने गत दिनों हुई भैंस चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो शातिर पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उनके दो साथी अभी फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो भैंस बरामद की हैं जो 17 अप्रेल को उन्होंने टाटवाला निवासी जहूर के यहां से चुरायी थी।
गिरफ्तार भैंस चोरों के नाम नीटू उर्फ राजेंद्र व अवधेश हैं, जबकि उनके फरार साथियों के नाम मधु पुत्र सुरखीदास व शौरसिंह पुत्र कश्मीरा निवासी मुटकाबाद थाना लक्सर हैं। गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने ही मिलकर जहूर की छोटी बड़ी भैंसे चोरी की थी, जिनमें से कुछ भैंसे उन्होंने बेच दी हैं। पुलिस के अनुसार घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम जुटी थी इस दौरान पुलिस को पता चला कि दिनांक 18 अप्रैल को लक्सर क्षेत्र के बेगमपुल के पास भैंसे देखी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उस वाहन को खोज लिया जिसमें भैंसे लाई गई। वाहन के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बता दिया कि भैंस वह लेकर आया था लेकिन जो व्यक्ति भैंसे लेकर आया था उसने उसे अपनी बताया था ओर उसका वाहन किराये पर करके ले गया था। पुलिस ने वाहन चालक से उस जगह का पता पूछा जहां उसने भैंस उतारी थी, जिसके बाद पुलिस घटना को अंजाम देने वालों के पास पहुंच गई।
- कटारपुर को ‘गौतीर्थ’ के रूप में विकसित करे सरकार: महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि
- भाजपा दौराला मंडल की मासिक बैठक में संगठन और बूथ मजबूती पर हुआ मंथन
- फेसबुक पर महिला सिपाही के प्रेम जाल में फंसा नेपाली चोर, 80 लाख की चोरी में 4 साल से था फरार
- DAV की जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता-2026 में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
- पैचवर्क कार्यों में ढिलाई पर जेई को नोटिस, सड़क मरम्मत पर नगरायुक्त की सीधी नजर


