भाजपा विधायक से मांगी 30 लाख की रंगदारी, पुलिस को तहरीर








Listen to this article



नवीन चौहान
भाजपा विधायक से 30 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप की तहरीर के बाद हरिद्वार में हड़कंप मच गया है। आरोपी युवकों ने विधायक से 30 लाख की रकम देने की मांग की थी। आरोपी युवक विधायक को ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहे थे। जिसके संबंध में विधायक ने ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस तहरीर मिलने के बाद जांच करने में जुटी है।
ज्वालापुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक कठैत ने बताया कि ज्वालापुर के विधायक ने रंगदारी मांगने का शिकायती पत्र दिया है। आरोप है कुछ युवक काफी दिनों से विधायक को दबाब में लेने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है। वही सूत्रों से जानकारी मिली है कि आरोपी युवकों के पास कोई आपत्तिजनक सीडी है। जिसको लेकर विधायक पर दबाब बनाने का प्रयास किया जा रहा था। फिलहाल इस तहरीर के बाद सियासी गलियारों में ​भूचाल आया हुआ है।पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। जिसमें से दो हरिद्वार और दो यूपी के निवासी बताए गए है।