एसएसपी नवनीत सिंह ने लिया सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को किया सम्मानित




Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार:

जनपद पुलिस मुख्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में 27 नवंबर 2026 को एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न थानों, शाखाओं और कार्यालयों से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्याएं रखीं।

एसएसपी नवनीत सिंह ने कर्मियों का हालचाल जाना और उनकी विभागीय व पारिवारिक समस्याओं को सुना। कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को जल्द सुलझाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने कर्मियों को बिना झिझक अपनी बात रखने के लिए प्रोत्साहित किया और उचित समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

मैन व वुमेन ऑफ द मंथ सम्मान

सम्मेलन के अंत में एसएसपी हरिद्वार ने कर्तव्यनिष्ठा, जटिल अपराधों के खुलासे और जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें अक्टूबर 2026 के लिए 30 कर्मियों को ‘मैन ऑफ द मंथ’ तथा 3 महिला पुलिसकर्मियों व 1 महिला होमगार्ड को ‘वुमेन ऑफ द मंथ’ सम्मान से नवाजा गया।

अक्टूबर 2026 के चयनित कार्मिकों की सूची

  • ए०एच०टी०यू० शव शिनाख्त: अ०उ०नि० नंद किशोर, हे0का0 खेम सिंह, का0 अजयराज
  • कोतवाली नगर: म0का0 शोभा
  • कोतवाली कनखल: हे0का0 जितेन्द्र शाह
  • कोतवाली श्यामपुर: म0कां0 माधुरी त्रिपाठी
  • कोतवाली ज्वालापुर: का0 जितेन्द्र सिंह
  • कोतवाली बहादराबाद: म०हो०गा० करुणा शर्मा
  • कोतवाली रानीपुर: उ0नि0 अशोक सिरसवाल, का0 कुंवर राणा
  • कोतवाली सिड़कुल: उ0नि0 देवेन्द्र सिंह
  • कोतवाली रुड़की: उ0नि0 पुष्पेन्द्र सिंह
  • कोतवाली गंगनहर: हे0का0 रघुवीर तोमर, हो०गा० सुबोध चौधरी
  • कोतवाली झबरेड़ा: उ0नि0 नीरज रावत, हे0का0 रामवीर
  • कोतवाली भगवानपुर: व0उ0नि0 गोपाल दत्त भट्ट, का0 उबैद उल्ला
  • थाना बुग्गावाला: अ०उ०नि० अरविन्द भट्ट, म0का0 नीलम चौहान
  • कोतवाली खानपुर: अ०उ०नि० योगेन्द्र, का0 महावीर सिंह
  • कोतवाली पथरी: उ0नि0 मोहन सिंह कठैत, कां0 जयपाल चौहान
  • कोतवाली कलियर: अ०उ०नि० रामअवतार, का0 चालक नीरज राणा
  • सीआईयू रुड़की: अ०उ०नि० अश्वनी यादव
  • पुलिस दूरसंचार: का0 हरीश
  • फायर स्टेशन मायापुर: फायरमैन यशपाल सिंह
  • ए०एन०टी०एफ: हे0का0 रियाज
  • गौवंश संरक्षण स्क्वाड: हे0का0 सुनील सैनी
  • पुलिस लाईन: का० स०पु० राम सजोन
  • 40 वाहिनी पीएसी: का0 प्रवीन भारती
  • यातायात पुलिस हरिद्वार: का० टीपी देवेन्द्र सिंह