एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय के भाई का निधन, पुलिस परिवार शोकाकुल




Listen to this article


नवीन चौहान
एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय के भाई का कोरोना संक्रमण के चलते ऋषिकेश एम्स में निधन हो गया। वह पिछले एक माह से कोरोना संक्रमण से मुकाबला कर रहे थे। आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए। उनके निधन से समूचे पुलिस परिवार में दुख की लहर दौड़ गई है। दोपहर 12 बजे खड़खड़ी स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते उनको भर्ती कराया गया था। कई अस्पतालों में इलाज हुआ। कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट आ गई थी। लेकिन कोरोना के कारण कुछ अन्य तकलीफे चल रही थी। जिसके चलते उनका निधन हो गया। पुलिस परिवार के लिए बड़ा दुख है। उन्होंने शोकाकुल परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। कहा कि भगवान मृतक को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। न्यूज127 भी अपने श्रद्धासुमन अर्पित करता है। ईश्वर से प्रार्थना करता है कि एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय और उनके पूरे परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।