संजीव शर्मा
शहीद कैप्टन श्रेयांश कश्यप के परिजनों को सांत्वना देने के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान उनके मटौर गांव स्थित पावर ग्रिड आवास पर पहुंचे। कैप्टन शहीद श्रेयांश कश्यप के परिजनों को डॉ संजीव बालियान ने अपनी संवेदना प्रकट की और दुख बांटा।
इस दौरान मुख्यमंत्री घोषणा के पचास लाख R.T.G.S के कागजात सौपे। साथ ही परिवार में किसी एक व्यक्ति को नौकरी व जनपद मेरठ के किसी भी मार्ग का नाम शहीद श्रेयांश कश्यप करने की घोषणा की।

जिला प्रशासन की ओर से इस दौरान अपर जिला अधिकारी प्रशासन व उप जिलाधिकारी सरधना, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह, बैंक संचालक प्रदीप त्यागी, मटौर गांव के प्रधान शिवकुमार, लाजपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, पूर्व भाजयुमो जिला मंत्री मनिंदर विहान भराला, निरंकार चौधरी बफावत, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह, चेयरमैन नवीन शर्मा, सूरज सभासद, मनोज सभासद, प्रधान राहुल खरे, सुदेश अहलावत आशीष, अनुज शर्मा, मनोज शर्मा, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
- हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, 10 लोगों पर दर्ज होगा मुकदमा
- 20 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया पीआरडी जवान, विजिलेंस जांच में जुटी
- पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
- राज्यपाल ने DM अंशुल सिंह और Ssp चंद्रशेखर को प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित
- हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग में एक बदमाश को लगी गोली



