गगन नामदेव
सूबे के मुखिया तीरथ सिंह रावत को प्रदेश के तमाम व्यापारियों के डूबते कारोबार की चिंता है। वह व्यापारियों की समस्याओं को लेकर भली — भांति परिचित है। व्यापारियों के कारोबार को एक बार फिर से पटरी पर लाने के लिए विचार कर रहे है। सभी जिलाधिकारियों से कोरोना संक्रमण की स्थिति की रिपोर्ट ले रहे है। कोरोना संक्रमण की स्थिति और तीसरी लहर के प्रकोप के मददेनजर अध्धयन कर रहे है। जिन स्थानों पर कोरोना मरीजों की संख्या बेहद कम होगी वहां की दुकाने पहले खोल दी जायेगी। उसके बाद बाजार को खोलने की अनुमति दी जायेगी।
हरिद्वार के मेला अस्पताल में संचालित कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने चिकित्सा व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए व्यापारियों के बाजार खोलने की समस्याओं पर बेबाकी से बोले। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि व्यापारियों की आवाज पर बाजार बंद किए गए थे। कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ा तो कोविड क्रफ्यू लगाया। प्रदेश में कोरोना का ग्राफ नीचे गिर रहा है। मृत्यु दर में कमी आई है। उसी को देखते हुए जिलाधिकारियों से कोरोना की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। जिन—जिन स्थानों पर स्थिति ठीक है। वहां पर बाजार खोल दिए जायेंगे। पहले मौहल्ले, वार्ड के बाजार खुलेंगे। उसके बाद दुकानों को खोल दिया जायेगा। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, भाजपा के जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान मौजूद रहे।