नवीन चौहान
केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सी.सी.आर.ए.एस.) के महानिदेशक (अतिरिक्त प्रभार) डॉ. एन.श्रीकान्त द्वारा परिषद् के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, देहरादून, उत्तराखण्ड के कुलपति प्रो. सुनील जोशी जी के साथ आज दिनांक 24/06/2021 को मध्याह्न 1:00 बजे विडियो कोन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्त्वपूर्ण समझौता ज्ञापन का हस्तान्तरण किया गया। इस समझौता ज्ञापन द्वारा दोनों पक्षों द्वारा सहयोगात्मक रूप से आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधानात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सकेगा। इस अवसर पर उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. उत्तम कुमार शर्मा एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
- कप्तान मंजूनाथ टीसी की तेज तर्रार पुलिस ने चंद घंटों में दबोचे डकैती कांड के दो बदमाश
- संस्कृत स्पर्धाओं के लिए 110 संयोजकों को मिला प्रशिक्षण
- कुंभकर्णी नींद से जागा हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
- अपने ज्ञान एवं कौशल को विकसित करना ही एक शिक्षक की वास्तविक पहचान: आरएस सूद
- डीएवी जगजीतपुर का CBSE क्लस्टर-19 बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन







