गांजा तस्करी में एक महिला गिरफ्तार, 2 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद




Listen to this article

संजीव शर्मा.
नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के​ खिलाफ पुलिस ने अभियान चला रखा है। इसी के तहत मेरठ जिले की थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह महिला गांजा तस्करी कर रही थी। इसके पास से गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार थाना कंकरखेड़ा के उपनिरीक्षक सूरजपाल चौकी प्रभारी योगीपुरम को सूचना मिली कि एक महिला मद्रासी कॉलोनी में अवैध गांजे का कारोबार कर रही है। जिसके तहत मुखबिर की सूचना पर महिला अंजलि पत्नी पल्ले स्वामी निवासी मद्रासी कॉलोनी जवाहर नगर थाना कंकरखेड़ा मेरठ को महिला पुलिस की मदद से हिरासत में लिया गया।

महिला की जामा तलाशी महिला पुलिस कर्मियों द्वारा नियमानुसार लिए जाने पर उसके पास से 2 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी महिला के खिलाफ उचित धाराओं में केस दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।