संजीव शर्मा.
भाजपा विधायक पूरन प्रकाश ने मथुरा जिले मे टोल प्लाजा पर हंगामा कर दिया। इस दौरान गुस्से में उन्होंने एक टोल कर्मचारी को थप्पड़ भी मार दिया। इस दौरान करीब 18 मिनट तक टोल को फ्री भी कराया गया।
बलदेव सीट से विधायक पूरन प्रकाश का आरोप था कि टोल पर बिना वजह वाहनों को अधिक समय तक रोका जाता है जिस कारण यहां जाम लग जाता है।
जबकि इस मामले में टोल प्लाजा के मैनेजर का कहना है कि किसी भी वाहन को 30 सेकंड से अधिक समय तक नहीं रोका जाता है। प्रबंधन का कहना है कि टोल कर्मचारी की कोई गलती नहीं थी।
आटोमैटिक सिस्टम होने के कारण टोल बूथ पर सिग्नल गिर जाता है। एंट्री होने के बाद वह खुल जाता है। जो आरोप लगाए गए हैं वह गलत है।
- जिलाधिकारी ने की एसआईआर के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
- डी श्रेणी विभागों की स्थिति पर उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम ने जतायी चिंता
- कानूनगो रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, एंटी करप्शन ने की कार्रवाई
- घनसाली के तुंगाणा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से लटका मिला शव
- एसपी सिटी ने किया कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण



