ओलंपिक के आठवें दिन बॉक्सर लवलीना ने किया पदक पक्का




Listen to this article

नवीन चौहान.
टोक्यो ओलंपिक के आठवें दिन भारत के शानदार शुरुआत की।

बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन 69 किग्रा भार वर्ग में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची।

यानी बॉक्सिंग में भारत का पदक पक्का हो गया है। 
ओलंपिक में भारत को एक ओर पदक की आस दीपिका कुमारी ने जगा दी है। तीरंदाजी महिला स्पर्धा में उसने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
दीपिका कुमारी ने इस मुकाबले में रूस ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को शूटऑफ में हराया।
दीपिका कुमारी ने यह मुकाबला 6-5 से अपने नाम किया।
शूटऑफ में सेनिया सिर्फ 7 पर निशाना लगा पाईं जबकि दीपिका ने 10 पर निशाना लगाने में सफल रहीं।
दीपिका ने पहला और तीसरा सेट जीता तो सेनिया दूसरे और पांचवें सेट में जीत दर्ज की।
चौथा सेट बराबर रहा था। क्वार्टर फाइनल में अब दीपिका का मुकाबला कोरिया की आन सान से होगा।
क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के बाद अब दीपिका से पदक की उम्मीद जग गई है।