गुरमीत सिंह होंगे उत्तराखंड के 8वें राज्यपाल




Listen to this article

नवीन चौहान.
उत्तराखंड समेत कई अन्य राज्‍यों में नए राज्‍यपालों की नियुक्ति कर दी गई है। सेवानिवृत ले. जनरल गुरमीत सिंह अब उत्तराखंड के 8वें राज्यपाल होंगे। तमिलनाडु के राज्यपाल को पंजाब का राज्‍यपाल बनाया गया है। जबकि तमिलनाडु का राज्यपाल अब एनवी रावी को बनाया गया है।

उत्तराखंड में राज्यपाल का पद बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था। नए राज्यपालज गुरमीत सिंह सेना के उप प्रमुख के रूप में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कई पदकों से सम्मानित लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्‍त) गुरमीत सिंह अपने कार्यकाल में सैन्य अभियानों के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में सैन्य रणनीतिक मुद्दों की जिम्‍मेदारी संभाल चुके हैं।