रिटायर्ड सैनिक लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा) गुरमीत सिंह उत्तराखंड के राज्यपाल





स्वाति सिंह
उत्तराखंड के नए राज्यपाल के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा) गुरमीत सिंह को नियुक्त किया गया है। बेबी रानी मौर्य के इस्तीफा देने के बाद राज्यपाल का पद रिक्त हुआ था। जिसके बाद नए राज्यपाल के नाम पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। चर्चा में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का नाम भी आया था। लेकिन तमाम अटकलों पर विराम लग चुका है। नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा) गुरमीत सिंह को उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। एक रिटायर्ड सैनि​क के राज्यपाल बनने से उत्तराखंड में खुशी की लहर दौड़ गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *