नवीन चौहान.
प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सुमित अरोरा को और वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेंद्र को दी गई है। इनके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष आदेश मारवाड़ी और मयंक मूर्ति भट्ट को बनाया गया है।
इस दौरान आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि सरकार को चारधाम यात्रा तत्काल खोलनी चाहिए। कोरोना महामारी के कारण दो साल से व्यापारियों के व्यापार चौपट हो चुके हैं। सरकार को व्यापारियों को राहत देनी चाहिए। कहा कि
यदि सरकार ने व्यापारियों को राहत नहीं दी तो प्रदेश व्यापार मण्डल आन्दोलन करेगा।
नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री सुमित अरोरा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र चोटाल ने कहा की व्यापार मण्डल को अब राजनीति का अड्डा नहीं बनने नहीं दिया जाएगा। आज सरकार मूक दर्शक बन कर व्यापारी को उजड़ते हुए देख रही है और सब व्यापार मण्डल भी सरकार को मौन सहमति दे रहे है। आज केवल हमारा प्रदेश व्यापार मण्डल ही सड़क पर उतर कर आंदोलन कर रहा है।
बैठक में मुख्य रूप से हर की पैड़ी अध्यक्ष सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट, रिकी अरोरा, मानस गोयल, प्रवीण शर्मा, मनोज सिरोही, दीपक गोनियल, दीपचंद, सुमित अरोरा, चंद्रशेखर गोस्वामी, राजकुमार अग्रवाल व पुष्पेंद्र गुप्ता आदि उपस्तिथ रहे।