धान की कटाई करने खेत में पहुंचे एडीएम बीर सिंह बुधियाल




Listen to this article

नवीन चौहान.
अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुधियाल ने बताया कि ग्राम सीतापुर मजरा ज्वालापुर निवासी, काश्तकार सतीश चौहान के खसरा संख्या 1456/0.688 में धान (सिंचित) की पूसा नरेंद्र किस्म की प्रायोगिक फसल की क्रॉप कटिंग का प्रयोग किया गया।

जिसमें कटाई के पश्चात 43.3 वर्ग मी में 32 किलो की तौल प्राप्त हुई। इस प्रकार उक्त फसल की अनुमानित उपज 6 कुंतल प्रति बीघा है।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुधियाल ने भी धान की फसल की कटाई की।