अखिलेश यादव के करीबी बिल्डर पर आईटी का छापा




Listen to this article

नवीन चौहान.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी बिल्डर अजय के ठिकानों पर आईटी विभाग की रेड पड़ी है।

यह छापेमारी बागपत जिले में सुबह उनके आवास पर की गई। बताया जा रहा है कि बिल्डर का नोएडा में बड़ा कारोबार है।

बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र में आईटी ने उनके आवास पर रेड की है। यह मकान बंद था। इसे खुलवाकर रेड किये जाने की सूचना सामने आ रही है।

टीम में डिप्टी डायरेक्टर राजीव प्रसाद के साथ 9 पुलिसकर्मी व 7 आईटी के सदस्य बताए जा रहे है। अजय का आवास खेकड़ा के महरमपुर गॉव में है।