सुल्तानपुर आदमपुर के नगर पंचायत बनने का रास्ता साफ, श​हरी विकास मंत्री ने दी स्वीकृति








Listen to this article

नवीन चौहान.
शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द ने जनपद हरिद्वार के अंतर्गत ग्राम सुल्तानपुर आदमपुर को नगर पंचायत के रूप में गठन की स्वीकृति दे दी है।

इस सम्बंध में शहरी विकास विभाग ने सुल्तानपुर आदमपुर को नगर पंचायत के रूप में अधिसूचना प्रकाशित कर दिया है। इसके अंतर्गत 242.636 हेक्टेयर क्षेत्रफल को शामिल किया गया है।

जानकारी के अनुसार यह प्रदेश का 102 वां नगर निकाय होगा। इसके अस्तित्व में आने से आम नागरिकों को अनेक सुविधाएं मिल सकेंगी।