हैवानियत: रिजर्व पार्क में ‘छिपकली’ के साथ सामुहिक रेप, चार आरोपी गिरफ्तार




Listen to this article

नवीन चौहान.
दुष्कर्म की एक घिनौनी घटना सामने आयी है। चार लोगों ने अवैध रूप से रिजर्व पार्क में घुस कर एक बंगाल मॉनिटर छिपकली के साथ रेप किया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया।

घिनौने अपराध की यह घटना महाराष्ट्र के गोठाणे गांव के पास सह्यादारी टाइगर रिजर्व में अंजाम दी गई। एनबीटी की खबर के मुताबिक एक बंगाल मॉनिटर छिपकली (Bengal monitor lizard) के साथ कथित रूप से रेप (Rape) करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शिकारियों के रूप में पहचाने गए आरोपियों ने गोठाणे के गाभा इलाके में सह्यादरी टाइगर रिजर्व के कोर जोन में कथित तौर पर प्रवेश किया और घिनौना अपराध किया।

उनकी पहचान संदीप तुकरम, पवार मंगेश, जनार्दन कामटेकर और अक्षय सुनील के रूप में हुई है। महाराष्ट्र वन विभाग ने एक आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की तो घटना के बारे में पता चला। अधिकारियों को वीडियो रिकॉर्डिंग मिली जिसमें आरोपी को मॉनिटर छिपकली के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करते दिखाया गया था। सांगली फॉरेस्ट रिजर्व में तैनात वन अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया, जिसमें उन्हें जंगल में घूमते देखा गया।

घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कोंकण से कोल्हापुर के चंदोली गांव में शिकार के लिए आए थे। घटना से वन अधिकारी भी हैरान है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बंगाल मॉनिटर छिपकली वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक आरक्षित प्रजाति है। यदि दोषी ठहराया जाता है तो आरोपी को सात साल की कैद का आरोप लगाया जा सकता है।