नवीन चौहान
हरिद्वार पुलिस ने सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने वाले सात वांछित अपराधियों पर 70 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने डाडा जलालपुर हनुमान जयंती शोभा यात्रा पर पथराव करके शहर के शांत वातावरण को खराब किया था। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने शेष 07 वांछित अपराधियों पर 70,000/- रूपये का ईनाम घोषित करने की जानकारी दी। बताते चले कि 16 अप्रैल 2022 को देर रात्रि पवन कुमार पुत्र रणवीर निवासी ग्राम डाडा जलालपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार ने तहरीर देकर बताया कि ग्राम डाडा जलालपुर हनुमान जयंती की शोभायात्रा निकालते समय दुसरे मुस्लिम समाज के कुछ असमाजिक तत्वों ने दंगा भड़काने के लिए शोभायात्रा में पथराव किया गया है। जिससे बहुत से लोगों को गम्भीर चोट आई है। जिसके संबंध में पुलिस ने 327/2022 धारा 147,148,149,323,336,153(A),295(A) भादवि बनाम खर्शेद, शहनवाज, हुसैन, पैगाम, निवाजिश, रियाज, रहीस, इसरार, मुस्तकीम दुधिया, सुक्कड़ व 30-40 अन्य लोग के विरूध्द पंजीकृत किया गया। क्षेत्राधिकारी मंगलौर के निकट पर्यवेषण व थानाध्यक्ष भगवानपुर के नेतृत्व में थाना भगवानपुर पुलिस ने अब तक 13 अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया, परिणाम स्वरूप आज दिनांक- 20.04.2022 को पुलिस टीम द्वारा अभि0 इरफान उर्फ सुक्कड़ पुत्र अली हसन निवासी ग्राम डाडाजलालपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार सम्बन्धित मु0अ0सं0- 327/2022 धारा 147,148,149,323,336,153(A),295(A) भादवि व धारा 7 आपराधिक कानून (संसोधन) अधिनियम 1932 को उसके मसकन ग्राम डाडा जलालपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। शेष एनबीडब्लू अभि0गण 1- महबुब पुत्र अकरम, 2- इसरार पुत्र मकसूद, 3- हुसैन पुत्र खुर्शीद, 4- शहनवाज पुत्र खुर्शीद, 5- इरफान पुत्र हनीफ, 6- रियाज पुत्र फुरकान, 7- पैगाम पुत्र खुर्शीद समस्त नि0गण ग्राम डाडा जलालपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार की गिरफ्तारी हेतु उनके मसकन एवं सम्भावित स्थानो पर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।
नाम पता अभि0-
1- अभि0 इरफान उर्फ सुक्कड़ पुत्र अली हसन निवासी ग्राम डाडाजलालपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार सम्बन्धित मु0अ0सं0- 327/2022 धारा 147,148,149,323,336,153(A),295(A) भादवि
पुलिस टीम का विवरणः-
1- पीडी भट्ट (थानाध्यक्ष) थाना भगवानपुर
3- उनि अशोक रावत थाना भगवानपुर
4- हेकाप्रो मुकेश चमोली
5- का 701 युध्दवीर सिंह
6- का 278 भूपेन्द्र सिंह
7- का0 955 सुधीर चौधरी
8- का0 चालक लाल सिंह
हरिद्वार पुलिस ने सात अपराधियों पर घोषित केिया 70 हजार का इनाम, एक गिरफ्तार



