बंदरों से परेशान इस युवक ने किया ये काम, मिल गया बंदरों से आराम




नवीन चौहान.
आबादी में आजकल बंदरों का आतंक अधिक बढ़ रहा है। शहर की कोई ऐसी बस्ती होगी जहां बंदर पहुंच कर परेशान न करते हो। ऐसे ही बंदरों से परेशान एक युवक ने ऐसा कार्य किया कि अब उसके घर पर बंदरों ने आना बंद कर दिया है।

यूपी के मेरठ जिले की आवासी कालोनी पल्लवपुरम फेज दो एस पॉकेट में रहने वाले विशाल बंदरों के आतंक से बेहद परेशान थे। बंदरों की वजह से न तो वह अपनी छत पर जा सकते थे और न ही छत पर कपड़े आदि सूखा पाते थे। छत पर रखे गमले भी बंदर तोड़ देते थे।

ऐसे में विशाल को एक आईडिया सूझा। विशाल का कहना है कि उसने सुना था कि बंदर लंगूर को देखकर दूर भाग जाते हैं, या यूं कहिये कि जहां लंगूर होता है वहां बंदर नहीं होते। इसी फार्मूले को अजमाने के लिए उन्होंने अपने घर की छत पर जिस तरह से बंदर आते थे वहां लंगूर की बड़ी फोटो लगा दी।

विशाल का कहना है कि जब से उन्होंने अपनी छत पर लंगूर की फोटो लगायी है तब से उसके घर की छत पर बंदरों ने आना बंद कर दिया है। अब न तो बंदर उसके गमले तोड़ते हैं और न ही छत पर उछल कूद करते हैं। जबकि इससे पहले रोज बंदर उन्हें परेशान करते थे।

जिन लोगों को बंदरों से अधिक परेशानी हो रही है उनके बारे में विशाल का कहना है कि यदि वह चाहे तो लंगूर की फोटो अपने घर की छत पर लगाकर देख सकते हैं, हो सकता है उन्हें भी बंदरों के आंतक से छूटकारा मिल जाए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *