नवीन चौहान.
जनपद उधमसिंह नगर के थाना गदरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों के पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किये हैं।
पुलिस के मुताबिक 28 अप्रैल को शाम करी 8 बजे ग्राम अब्दुल्लानगर सकेनिया से दो अभियुक्तगण के पास एक अवैध तमंचा बरामद हुआ।
इसके अलावा इनके पास से 1 खोका कारतूस 315 बोर, 05 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए।
अभियुक्तगण के खिलाफ थाना गदरपुर में मुकदमा FIR No 80/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों के नाम कुलवंत दास पुत्र सोना राम धीरेन्द्र कुमार कंबोज पुत्र कुलवन्तदास निवासी ग्राम अब्दुल्लानगर सकेनिया थाना गदरपुर है।