धामी के लिए विधायकी छोड़ने वाले गहतोड़ी को वन विकास निगम के अध्यक्ष की कुर्सी




Listen to this article

नवीन चौहान
सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी विधायकी छोड़ने वाले कैलाश चंद गहतोड़ी को मंत्री स्तरीय दर्जा देकर वन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कैलाश चंद गहतोड़ी को वन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद जताया गया है।

वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाकर कैलाश चंद गहतोडी को इनाम दिया गया है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि यह पहले से ही तय था कि जो भी अपनी सीट छोड़ेगा उसे सरकार में अच्छे पद से नवाजा जाएगा।