अमित चौहान को जनता से मिला अपार जनसमर्थन, धुआंधार प्रचार








Listen to this article


योगेश शर्मा
जमालपुर कलां सीट पर जिला पंचायत सदस्य के लिए किस्मत आजमा रहे भाजपा समर्थित प्रत्याशी अमित चौहान ने ताबड़तोड़ जनसभाएं की और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने जनता की समस्याओं को दूर करने का वायदा किया। तथा अपने चुनाव चिन्ह उगता सूरज पर वोट देने की अपील की है। इसी के साथ जनता से मिले अपार स्नेह पर आभार व्यक्त किया।
कस्तूरी_एन्क्लेव कॉलोनी में आयोजित जनसभा में जनता से मिले प्यार से अमित चौहान अभिभूत दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र की जनता ने जो प्यार मुझे दिया है। उसको कभी भूल नही सकता। जनता की समस्याओं को दूर करना ही मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी देवतुल्य कॉलोनी वासियों से अपील की है कि आने वाली 26 तारीख को अपना शत प्रतिशत मतदान उगते सूरज को देकर विजय दिलाने का वादा किया। दुर्गा इन्कलेव, मंगलमूर्ति कॉलोनियों में भी अमित चौहान की चुनावी जनसभा आयोजित की गई। इस दौरान भारी संख्या में जनता के लोग उपस्थित रहे।