नवीन चौहान
प्यार, धोखा, सेक्स के आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जी हां फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर झूठे प्रेम मे फंसाकर बलात्कार करने वाले आरोपी को थाना गदरपुर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी उधमसिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया। बताया कि दानिश उर्फ दीपक पुत्र नन्ने निवासी सकैनिया शिव मंदिर कालोनी थाना गदरपुर में वर्तमान में निवास कर रहा है। करीब 16 वर्ष पूर्व ग्राम सवाई की मण्डी स्वार जिला रामपुर यूपी से आए। सकैनिया शिव मंदिर कालोनी गदरपुर में बस गये थे। यहां पर आकर टैक्सी स्टैण्ड में FG में टैक्सी चलाया करता था। माता पिता फल सब्जी की ठेली लगाते थे।
घटना
साल 2017 में XYZ नाम की महिला से इसकी जान पहचान हुई, जिसने अपना नाम दानिश बदलकर दीपक बताया तथा अविवाहित होना बताया। युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर दोस्ती कर ली धीरे-धीरे दोस्ती के नाम पर उस महिला श्रीमती XYZ से जो धौलपुर रुद्रपुर में चावला की गत्ता फैक्ट्री में नौकरी करती है। बहाने बनाकर प्रत्येक माह पैसे की मांग करनें लगा तथा दीपक नाम की फेसबुक आईडी बनाकर महिला से अश्लील बाते तथा अश्लील फोटो भी भेजता रहा। उसको ब्लैक मेल करता रहा। इस संबन्ध में महिला को जानकरी होने के बाद यह शादी शुदा है और इसके तीन बच्चे है , और यह दीपक नही बल्कि दानिश नाम का व्यक्ति है ,इसके बाद दिनांक 21/9/2022 को महिला द्वारा प्रार्थना पत्र देकर थाना गदरपुर में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस की कार्यवाही – घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई और 22/09/2022 को अभियुक्त दानिश पुत्र नन्हें निवासी सकैनिया थाना गदरपुर उ0सि0नगर को थाना कस्बा गदरपुर से गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि उक्त महिला धौलपुर रुद्रपुर में सनी चावला की गत्ता फैक्ट्री में नौकरी करती थी,जहां उसकी मुलाकात एक अन्य महिला से हुई जिसे माध्यम से मैने xyz का मो0 नं0 लिया और दीपक नाम से दूसरी फेसबुक आईडी बनाकर अपना नाम दीपक बताकर व पारले कम्पनी सिडकुल में नौकरी करना बताकर बाते करने लगे । मैंने xyz से बात करके xyz को हिन्दू बनकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया, xyz ने मुझसे शादीशुदा होने के बारे में पूछा तो मैने अपने को अविवाहित होना व xyz से शादी करने की बात कहकर xyz को कई बार रुद्रपुर में अग्रवाल होटल में ले गया वहां उसके साथ शारिरीक संबन्ध बनाये गये और मैं उसको ब्लैकमेल करके उससे पैसे लेता रहा , उसके द्वारा पैसे न देने पर उसकी लड़की के ससुराल में जाकर रिश्ता तोडने की धमकी भी दी थी ताकि वह मुझे हर महीने पैसे देती रहे , और मेरा खर्चा चलता रहे ।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है एंव अभियुक्त का इस प्रकार के किसी गैंग से व अन्य गिरोह में संलिप्ता को लेकर इस ओर भी गहनता से जांच की जा रही हैं
नाम / पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-
1- दानिश पुत्र नन्हें निवासी सकैनिया थाना गदरपुर उ0सि0नगर उम्र- 30 वर्ष ।
पुलिस टीम
1-उ0नि0 ओमप्रकाश
2-उ0नि0 कुसुम रावत
3-कानि0 1315 मोहन बोरा
4-म0कानि0 719 जानकी बुढ़लाकोटी
प्यार, सेक्स और ब्लैकमेलिंग के बाद जेल पहुंचे दानिश मियां







