नवीन चौहान.
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद की दो रिक्त सीटों पर हो रहे उप चुनाव के तहत अपना मतदान किया। विधानभवन के तिलक हॉल में विधानसभा के सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैंं
मतदान शाम चार बजे तक होगा। दोनों रिक्त सीटों के लिए दो अलग-अलग मतदान बूथ बनाए गए हैं। मतदान के एक घंटा बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले मतदान किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने वोट डाला। उनके साथ सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी थे। उन्होंने वोट करने के बाद कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधान परिषद उपचुनाव में मतदान करने के बाद कहा कि परंपरा यह है कि पिछड़ों को जिताया जाए। पिछड़ों को जोड़ा जाए और किसी के साथ अन्याय न हो। भाजपा संविधान में मिले अधिकारों को छीन रही है, आज भाजपा को परंपरा क्यों याद आ रही है।
- संसद में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संसदीय क्षेत्र के लिए बेहतर रेल सुविधाओं की उठाई मांग
- कप्तान ने दी बहादराबाद में नए फायर स्टेशन की सौगात
- नवरात्र और ईद से पहले हरिद्वार पुलिस ने बांटी खुशियां
- लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत, संसद की गरिमा हुई मजबूत: त्रिवेन्द्र
- सड़क दुर्घटना पीड़ितों को ‘गोल्डन ऑवर’ में कैशलेस उपचार: त्रिवेन्द्र रावत




