नवीन चौहान.
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के एलओसी के जुमागुंड इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान पांच आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी जारी है। मौके पर बड़ा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटनास्थल से हथियार बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह इलाके में आतंकियों के एक दल के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और सेना की संयुक्त टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।
अभियान के दौरान सर्च करते हुए जब सुरक्षाबल एक ठिकाने की तरफ बढ़ तो आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी है।
- मेरठ में स्मार्टवैल्यू लिमिटेड का निःशुल्क भोजन वितरण शिविर, हजारों लोगों ने पाया प्रसाद
- कुंभ में संतों और आश्रमों को निशुल्क भूमि-सुविधाएं देने की मांग, मेलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
- हरिद्वार में पूरे नगर निगम क्षेत्र में लागू होगा मीट बिक्री पर प्रतिबंध !
- किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़, सहकारी समिति की बैठक में बोली विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण
- विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें युवा-श्रीमहन्त डॉ. रविन्द्र पुरी


