मेरठ। जिले के हस्तिनापुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 26 वर्षीय युवक की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। युवक का नाम मंजीत पुत्र सुरेश कश्यप था, हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार देर रात हुई इस घटना में परिजनों की ओर से गांव के ही दो युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
यह घटना हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव बस्तोरा नारंग की है। बताया जा रहा है कि गांव का मनजीत सोमवार देर रात अपने घर के आंगन में सो रहा था। मृतक के पिता सुरेश के मुताबिक रात्रि लगभग 2 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद वह बाहर आए तो आंगन से चार पांच लोगों को भागते देखा। उन्होंने चारपाई के पास जाकर देखा तो वहां खून से लथपथ मंजीत पड़ा था।
घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर फोरेंसिक की टीम भी बुलायी गई, फोरेंसिक की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- केपीएस बॉक्सिंग अकादमी के मेधावी बॉक्सरों का फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
- भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर किया जनसंपर्क
- मेरठ परिक्षेत्र में ‘मिशन शक्ति 6.0’ अभियान तेज, डीआईजी ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश
- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच

