नवीन चौहान.
बरेली में दूसरे समुदाय के व्यक्ति से कोर्ट मैरिज करने जा रही महिला दरोगा का तबादला संभल जिले में कर दिया गया है। तबादला आदेश जारी होते ही महिला दरोगा को सुभाष नगर थाने से रिलीव भी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला दरोगा के परिजनों की शिकायत पर एडीजी ने यह कार्रवाई की है।
सुभाषनगर थाने की महिला दरोगा का बहेड़ी निवासी दूसरे समुदाय के चालक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक पुलिस का मुखबिर है। महिला दरोगा का इस युवक पर दिल आ गया जिसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज करने का मन बनाया था। इसके लिए दोनों ने संबंधित विभाग में आवेदन किया था, आवेदन के बाद एसडीएम सदर कोर्ट से अधिकारियों व दोनों के परिवारों को नोटिस भेजकर आपत्ति दर्ज करने का समय तय किया गया था।
यह भी पढ़िए: https://www.news127.com/female-constable-fell-in-love-with-the-informer-bypassing-religion-and-pleading-for-marriage/
महिला दरोगा मेरठ जिले की रहने वाली है। जब परिजनों को उसके गैर समुदाय के युवक से कोर्ट मैरिज करने का फैसला लेने का पता चला तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मिलकर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की।
परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से महिला दरोगा का ट्रांसफर मेरठ के आसपास किसी जिले में करने की मांग की थी। एडीजी ने महिला दरोगा का ट्रांसफर संभल कर दिया है। एडीजी ने बताया कि जनहित में आदेश जारी किया गया है, यह एक सामान्य प्रक्रिया है।
- केपीएस बॉक्सिंग अकादमी के मेधावी बॉक्सरों का फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
- भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर किया जनसंपर्क
- मेरठ परिक्षेत्र में ‘मिशन शक्ति 6.0’ अभियान तेज, डीआईजी ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश
- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच

