नवीन चौहान.
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आरोग्यधाम अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल के वरिष्ठ गेस्ट्रोलाजिस्ट डा. विपुल कंडवाल की निगरानी में उनका इलाज हो रहा है। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार बताया है।

अस्पताल में भर्ती त्रिवेंद्र सिंह रावत का हाल जानने के लिए शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, व महापौर सुनील उनियाल गामा ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना।

बतादें पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत नेपाल से वापस दून लौटे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शाम को आरोग्यधाम अस्पताल भर्ती किया गया। अस्पताल में डॉ. विपुल कंडवाल ने उनकी जांच की। ब्लड सैंपल लेकर जांच को पैथोलॉजी लैब भेजे गए।

बताया जा रहा है कि यूरिन इंफेक्शन के चलते त्रिवेंद्र सिंह रावत को आरोग्य धाम अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर विपुल कंडवाल के अनुसार कोई गंभीर बात नहीं है। आवश्यक एंटीबायोटिक दिये गए हैं, जल्द ही आराम लगने पर उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा।
- स्वामी दर्शनानन्द इंस्टीट्यूट में ‘उमंग’ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
- एसएसपी नवनीत भुल्लर का सख्त एक्शन, हरिद्वार पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
- एसएसपी हरिद्वार द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए चौकी प्रभारी सहिंत 06 लोगों को किया निलम्बित
- उत्तरी हरिद्वार से 9 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
- कुम्भ-2027 की तैयारियां तेज, सड़क और रेल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश




