नवीन चौहान.
कोतवाली गंगनहर पुलिस ने एक चेन स्नैचर को घटना को अंजाम देने के चंद घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लुटेरे को पकड़ने के लिए सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया।

कोतवाली गंगनहर पुलिस के मुताबिक दिनांक 09.08.2023 को आवास विकास रुड़की निवासी दिनेश कुमार द्वारा कोतवाली गंगनहर में शिकायत देते हुए बताया था कि करीब 7:00 बजे शिकायतकर्ता की पत्नी के रामनगर से घर वापस लौटते समय अचानक पीछे से आए अज्ञात युवक ने पत्नी को धक्का देकर गले में पहनी सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया। प्राप्त शिकायत के आधार पर मु0अ0सं0 464/2023 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात दर्ज किया गया।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए नवनियुक्त कोतवाल ने तत्काल प्रकरण की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों के देते हुए आरोपी युवक को पकड़ने के लिए कोतवाली स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया व अलग-अलग टास्क सौंपते हुए जल्द से जल्द मामले का खुलासा करते हुए चेन स्नेचर को कानून के कठघरें में खड़ा करने के लिए मातहत को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के इर्द-गिर्द लगे C.C.T.V. कैमरा फुटेज विश्लेषण से प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर मुखबिर तंत्र को आवश्यक जानकारी देकर एक्टिव करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की तलाश की गई। लगातार की गई कड़ी मेहनत के फलस्वरूप पुलिस टीम ने आज दिनांक 10.08.2023 को अभियुक्त अमन उर्फ रमन को लूटी गयी सोने की चेन (पीली धातु) के साथ पॉलीटेक्निक हॉस्टल ग्राउण्ड तिराहे से दबोचने में सफल रही।
पुलिस टीमः-
01- SHO गंगनहर मनीष उपाध्याय
02- SSI प्रदीप तोमर 3-उ0नि0 सुनील रमोला
03- SI विक्रम सिंह बिष्ट
05- C. राकेश राणा
06- C. विनोद
07- C. रणवीर

- डीएवी में राज्य स्तरीय साइबर हाइजीन एमयूएन का शानदार समापन, 19 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई कूटनीतिक प्रतिभा
- डिजिटल सुरक्षा और नैतिक मूल्यों के संदेश के साथ डीएवी स्कूल में शुरू हुआ साइबर हाइजीन एम.यू.एन. सम्मेलन
- बूथ की मजबूती से ही चुनावी जीत का रास्ता होगा प्रशस्त : त्रिवेंद्र सिंह रावत
- डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में राज्य स्तरीय साइबर हाइजीन मॉडल यूनाइटेड नेशंस 2026-27 का भव्य आयोजन
- गुरुकुल कांगड़ी कुलसचिव मारपीट प्रकरण में तीन और आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का भी है आरोप


