पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट बैठक में 20 प्रस्तावों पर लगी मुहर




Listen to this article

नवीन चौहान.
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को हुई। इस बैठक में 20 प्रस्तावों पर मुहर लगी। राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण बिल को भी मंजूरी मिल गई है।

विधानसभा सत्र में विधेयक आएगा, जोकि 2004 से लागू होगा। वहीं अप्रचलित विधेयकों को निरस्त करने के लिए विस में निरसन विधेयक लाया जाएगा। इसे भी कैबिनेट ने मंजूरी दे है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में 20 प्रस्ताव पास हुए।

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के बिल को मंजूरी मिल गई है।

इस विधेयक को विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में पेश किया जाएगा। कैबिनेट के इस फैसले से राज्य आंदोलनकारी को राहत मिली है।

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता रवींद्र जुगरान का कहना है कि विधेयक पारित होने के बाद कानून बनने पर भाजपा की धामी सरकार के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि होगी।