आकाश कुमार, मेरठ। रविवार को सपा ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सपा नेता अतुल प्रधान ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने सुमित गुर्जर एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए उच्च स्तरीय जांच कर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि उनकी सरकार आते ही चार दिनों में आरोपी लोग सलाखों केे पीछे होंगे। धरने के दौरान परिवार के लोगों ने मुंडन कराया।
सपा नेता अतुल प्रधान के नेतृत्व में रविवार को कमिश्नरी चौक स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया था।