Mohan Yadav: मध्यप्रदेश के नए CM मोहन यादव कल लेंगे शपथ, कमलनाथ ने की मुलाकात




Listen to this article

नवीन चौहान.
मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मध्यप्रदेश में दो उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा होंगे। नरेंद्र सिंह तोमर मध्यप्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष होंगे।

मध्यप्रदेश में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए मोहन यादव बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में दोपहर 12 बजे यह कार्यक्रम होगा। मंगलवार सुबह पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ भाजपा द्वारा मनोनीत सीएम मोहन यादव से मिलने के लिए पहुंचे।

मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा कि मैं उन्हें बधाई देने आया था, मैंने उनसे कहा कि मध्यप्रदेश के विकास के लिए जो हमारा योगदान होगा वे हम करेंगे। विपक्ष में रहकर हम जनता को अधिकार की रक्षा करेंगे।

वहीं दूसरी ओर मोहन यादव ने निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। मोहन यादव ने कहा कि शिवराज सिंह करोड़ों लाड़ली बहनों के भाई हैं। उनका यह प्यार कभी भुलाया नहीं जा सकता।