Uttarakhand News: क्रिसमस और नए साल से पहले पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार




Listen to this article

नवीन चौहान.
उत्तराखंड के पर्यटन स्थल क्रिसमस और नए साल से पहले ही सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। सैलानियों की बढ़ती संख्या की वजह से सभी पर्यटन स्थलों पर भीड़ बढ़ गई है जिस कारण कई स्थानों पर जाम का सामना भी करना पड़ रहा है। उत्तराखंड पहुंचने वाले सैलानियों में यूपी , दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के अलावा मध्य प्रदेश के लोग भी शामिल हैं।

पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखकर कारोबारियों के चेहरे भी खिलने लगे हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि इस विंटर सीजन में अच्छा कारोबार होगा। सोमवार को क्रिसमस की छुट्टी होने की वजह से सैलानियों का आकर्षण पर्यटन स्थलों की ओर बढ़ा है, यही वजह है कि वीकेंड में सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है।

वीकेंड से ही सैलानियों की बढ़ती संख्या की वजह से चकराता, नैनीताल और ऋषिकेश में होटल और रिजॉर्ट फुल नजर आ रहे हैं। बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से जाम की स्थिति भी बनी हुई है। होटल फुल होने पर सैलानी होम स्टे में भी रूकना पसंद कर रहे हैं।