प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान, तो प्रेमिका ने खाया जहर




सोनी चौहान
एक प्रेमी युगल ने सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर जीवन लीला समाप्त करने का खौफनाक कदम उठा लिया। प्रेमी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली वही प्रेमिका ने भी जहर गटक लिया। युवती को नाजुक हालत में हायर सेंटर रैफर किया गया। पुलिस ने बताया कि प्रेमिका अपने प्रेमी के घर उससे मिलने आई थी। दोनों का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
मृतक प्रेमी की शिनाख्त सावन पुत्र जगपाल निवासी गांव फेरूपुर के तौर पर की गई है। सावन बेरोजगार था और उसका गांव की ही रहने वाली शिवानी नाम की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शिवानी गांव में अपने ​जीजा के घर रह रही थी। जबकि वो मुलरूप से रूड़की की रहने वाली बताई जा रही है।
थाना प्रभारी सुखपाल सिंह मान ने बताया कि शिवानी सावन से मिलने उसके घर सोमवार रात में आई थी। जहां दोनों ने कुछ समय गुजारने के बाद आत्महत्या कर ली। जहां लडके ने पंखें से फांसी लगा ली ज​बकि लडकी ने जहर खा लिया। लड़के के शव को नग्न अवस्था में था जबकि लड़की ने कपड़े पहने हुए थे लडकी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों ने सुसाइड क्यों किया इसका पता लगाया जा रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *