न्यूज 127.
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में डेढ़ लाख का एक इनामी बदमाश ढेर हो गया। इस मुठभेड़ में थाना प्रभारी और एक सिपाही घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एडीजी मेरठ जोन डीके ठाकुर के निर्देश पर इनामी अपराधियों पर नॉनस्टॉप कार्यवाही जारी। बुलंदशहर में डेढ़ लाख का इनामी बदमाश राजेश अहेरिया (30) मुठभेड़ में ढेर हो गया है। राजेश पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। राजेश पर बुलंदशहर से एक लाख और अलीगढ़ से 50 हजार का इनाम घोषित था।