नवीन चौहान.
भारत की संस्कृति और परंपराएं विश्व को उज्ज्वलित करने की क्षमता रखती हैं। ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के सिद्धांत पर चलते हुए, भारतीय संस्कृति, भाषाओं, और साहित्य के अध्ययन यानी ‘इंडोलॉजी’ को बढ़ावा देना जरूरी है। इसी उद्देश्य से, अदाणी समूह ने अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर इंडोलॉजी में PhD करने के लिए 14 छात्रों को स्पॉन्सर करने का निर्णय लिया है। इससे भारत की सॉफ्ट पॉवर और इंडोलॉजी को वैश्विक पहचान मिलेगी। अंबानी समूह के गौतम अदाणी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की है।