गगन नामदेव
हरिद्वार में एक अजीबो—गरीब मामला प्रकाश में तब आया जब एक करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंगनहर से जीवित बरामद हुई। महिला की हालत बेहद खराब है। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि अभी-अभी एक महिला पुल जटवाड़ा के निकट पानी में बहती हुई मिली है। फिलहाल जीवित है। और भूमा निकेतन अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती है। नाम पते की जानकारी नहीं है। पुलिस शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।